
PATNA : लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जहां,संविधान बचाओ न्याय यात्रा पर निकले हुए,वहीं जेल में बंद लालू प्रसाद यादव संविधान पर कथित खतरे से लोगों को आगाह कर रहे हैं.न्यायिक हिरासत में रांची के रिम्स में इलाजरत लालू ने ट्वीट किया है,रात के दो बजे घुप्प काले अंधेरे में संविधान के साथ खेला हो रहा है.

बाबा सोहब के संविधान पर बुरी नजर रखने वालों तुम्हारा भला नहीं होगा.लालू प्रसाद की इस ट्वीट को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मधुबनी से भाजपा के सांसद हुकूमदेव नारायण यादव की फेक ट्वीटर आइडी,’एचडी यादव’ से लालू प्रसाद के ट्वीट का मजाक उड़ाया जा रहा है.