साहो ने की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन में कमाए इतने करोड़

प्रभास और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘साहो’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को भले ही मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की है। खबरों की मानें तो तीसरे दिन फिल्म ने और शानदार कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 29-30 करोड़ की कमाई कर ली है जिस हिसाब से फिल्म ने टोटल 79 करोड़ कमा लिए हैं।

‘साहो’ के हिंदी वर्जन के कलेक्शन के आधार पर फिल्म 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में ‘साहो’ का तीसरा स्थान है। वहीं पहले स्थान पर भारत है, जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे स्थान पर ‘मिशन मंगल’ का नाम है, जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये कमाए थे।

बता दें कि बाहुबली फ्रैंचाइजी में काम करने के बाद प्रभास इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं। फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूसजन’ ने दुनियाभर में 1796.56 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इन दोनों फिल्मों के बाद आने वाली ‘साहो’ के लिए फैंस ने अलग सपने सजाए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.