मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : कृष्णा कुमार की आज पॉक्सो कोर्ट में पेशी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर महापाप मामले में आज एक अहम पेशी होनी है. दरअसल, मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप मामले में ये पेशी होनी है. मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के कर्मी कृष्णा कुमार को आज पॉस्को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

विदित हो कि कृष्णा कुमार से 3 दिनों से रिमांड पर पूछताछ चल रही थी. उम्मीद है कि सीबीआई पूछताछ में कृष्णा ने कई राज उगले हैं. मिठनपुरा के चकबासु मुहल्ले से CBI ने गिरफ्तार किया था. जिसे आज विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के चचेरा मामा रामानुज ठाकुर को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाने के रोहुआ गांव से की गयी है. बुधवार को उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने उसे पांच दिनों की रिमांड पर देने के लिए आवेदन दिया.

कोर्ट ने सीबीआई को चार दिनों के रिमांड की मंजूरी दे दी. मंगलवार की देर रात उसे सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर लायी थी. बालिका गृह की बच्चियों ने उसके खिलाफ भी बयान दिया था. रामानुज को ब्रजेश के परिजन और स्टाफ मामा उर्फ कन्हा के नाम से ही जानते थे. ब्रजेश के घर पर छापेमारी के बाद से वह फरार था. रामानुज कई साल से ब्रजेश के अखबार को सरकारी कार्यालय तक पहुंचाता था.

सफाई कर्मी कृष्णा की रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को सीबीआई उसे कोर्ट में पेश करेगी. पूछताछ में उसने कई जानकारियां दी हैं. बालिका गृह के अंदर बच्चियों के साथ हुए गलत हरकत के बारे में भी उसने खुलासा किया था. सीबीआई की टीम उसे फिर से रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दे सकती है. कृष्णा कई साल से बालिका गृह में सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading