शौच के लिये निकली नाबालिग बच्ची के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला में शौच के लिये निकली नाबालिग बच्ची के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती रही और दुष्कर्मियों ने क्रूरता की हद पार कर दुष्कर्म का बारी-बारी से वीडियो भी बना डाला। घटना के बाद उन्होंने बच्ची को धमकी दी कि थाने गई तो ये वीडियो वायरल कर जान से मार डालेंगे। बच्ची बेहोश हो गई तो दरिंदे उसे छोड़कर फरार हो गए।
बच्ची को जब होश आया तो घर आई। परिजनों के पूछने पर उसने डर के मारे दो दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब दो दिनों बाद उसकी बुआ ने उससे प्यार से पूछा तो उसका सब्र टूट गया और रोते हुए उसने सारी घटना बुआ को बता दी।

बच्ची के परिजन उसके साथ बिहटा थाना पंहुचे और न्याय की गुहार लगाई। अब बिहटा पुलिस ने घटना की एफअाइआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिहटा के श्रीरामपुर टोला निवासी 13 वर्षीय बच्ची बीते दो दिनों पूर्व शाम में शौच के लिये घर से बाहर खेत में गयी थी। खेत में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के दो युवक रामू कुमार और कृष्णा कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया और तौलिया से उसका मुंह बांध दिया।
दोनों ने खेत में ही बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों ने मोबाइल से घटना का बारी-बारी वीडियो भी बनाया। बच्ची को धमकी दी कि किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर जान से मार देंगे। घटना के बाद पीड़ित बच्ची बेहोश हो गई तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। काफी देर बाद बच्ची को होश आया तो वह घर पहुंची। दो दिनों बाद बुआ के प्यार से पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया।
बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बतलाया कि घटना के दो दिनों के बाद पीड़िता ने शिकायत की है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी चल रही है और आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.