#PATNA : JDU के जवाब में RJD का नया स्लोगन! क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बी’मार’

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार में विधानसभा चुनाव अगले साल होना है, परंतु सभी राजनीतिक दल अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार को जदयू ने पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया जिसमें लिखा है- ‘क्यों करें विचार ठीके तो है नीतीश कुमार’। इसका जवाब देते हुए राजद ने भी अपना पोस्टर जारी किया है जिसका स्लोगन मौजूदा सरकार और सीएम नीतीश पर सीधा हमला बोला गया है। स्लोगन है- ‘क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बी’मार’


जदयू का मानना है कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नही हैं। ऐसे में गांव के चौपालों पर जो आम बोलचाल की भाषा में चर्चा होती है तो अंत में यही उभर के सामने आता है- ‘क्यूं करे विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार’ इस नारे को जदयू के राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह ने दिया है, जिसे पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है। वहीं, राजद ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार की नाकामियों को उजागर किया है और अपने पोस्टर पर बिहार के नक्शे में चमकी बुखार, बा’ढ़, ह’त्या, सुखाड़, ड’कैती, अ’पहरण, लू’ट को दर्शाते हुए बिहार की कुव्यवस्था को दिखाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading