#BHOPAL: गाड़ी में छुपा कर ले जा रहा 4.11 करोड़ रुपए, हुआ गि’रफ्तार

#MP #INDIA : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक कारोबारी की कार से करीब 4.11 करोड़ रुपए नगद बरामद किए हैं. ये रकम कार में छिपा कर मुंबई भेजी जा रही थी, जहां से वापसी में कार में सोने लाने की बात कारोबारियों ने कबूली है. नोट के 31 बंडल गाड़ी के फ्लोर में स्पेशल बॉक्स बनाकर छिपाए गए थे. फंदा टोल नाके के पास पुलिस ने जब कार को रोककर तलाशी ली और उसके फर्श पर पड़ा मैट हटाया तो वहां एक बक्से जैसा कुछ दिखा, इस फ्लोर को काटकर आगे और पीछे चार बॉक्स बनाए गए थे। पुलिस ने एक बॉक्स के नट खोले तो उसके अंदर पैक किये नोटों बंडल मिले. चारों बॉक्सों को एक-एक खोला गया तो उनमें से नोटों के 31 बंडल निकले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.