#PATNA में द’र्दनाक हा’दसा : ट्रेन से क’टकर पिता व पुत्र की मौ’त

#PATNA #BIHAR #INDIA : परसा बाजार थाना अंतर्गत धन्नोचक के पास ट्रेन से क’टकर पिता व पुत्र की जा’न चली गई। सूचना मिलते ही पाहची जीआरपी दोनों शवों को पो’स्टमार्टम के लिए ले गई। मृ’तक की पहचान सुईथा पंचायत के मौलाना बुद्घाचक निवासी 46 वर्षीय अजय रविदास व 27 वर्षीय पुत्र रघुवीर रविदास के रूप में हुई। अजय रविदास कबाड़ी का काम करता था। अजय रविदास के तीन पुत्रों व एक पुत्री में रघुबीर सबसे छोटा पुत्र था।

घट’ना के बारे में परिजनों का कहना है कि मृत’क मूल निवासी खुशरूपुर का है। मौलाना बुद्घाचक में छह वर्ष पहले यहां मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार को अजय रविदास अपने पुत्र रघुवर रविदास के साथ जहानाबाद गए थे। वहां से देर रात लौटने के दौरान ट्रेन हादसा के शिकार हो गए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी गुरुवार की अल सुबह उस वक्त मिली जब लोग खेतों में खाद का छिड़काव करने जा रहे थे। रेल ट्रैक पर दोनों के शव देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शिनाख्त की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.