
पूर्वी चंपारण जिले के 226 स्कूलों में एक लाख 22 हजार 204 विद्यार्थी स्मार्ट क्लास में नामांकित हुए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर गया जिला है। गया जिले में अब तक 256 स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी है। इससे जिलेभर के एक लाख 276 छात्र जुड़ चुके हैं। पटना जिला तीसरे नंबर पर है। पटना जिले के 252 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू हुई है। इनमें एक लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ज्ञात हो कि 15 जुलाई से स्मार्ट क्लास शुरू हुई है। अब तक 5690 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की जा चुकी है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) की मानें तो प्रदेश भर में 5713 माध्यमिक स्तर के स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की जानी है। संस्था इकोवेशन की मदद से स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। इकोवेशन के रितेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास हर दिन चलायी जाती है

स्मार्ट क्लास से प्रदेशभर के 34 लाख विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। मालूम हो कि स्मार्ट क्लास में जितने भी छात्र और छात्राएं शामिल होते हैं, उनकी उपस्थिति अलग से दर्ज की जाती है। इसके लिए स्कूल को अलग से उपस्थिति पंजी रखने का निर्देश दिया गया है। बीईपी की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि अब तक 24 लाख बच्चे जुड़ चुके हैं। इसे 34 लाख तक करनी है। मुख्यमंत्री के विधिवत उद्घाटन के बाद अब प्रखंड स्तर पर भी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्मार्ट क्लास में हर दिन पांच विषयों की पढ़ाई हो रही है। सोमवार से शनिवार तक इसकी क्लास चलती है।