#PATNA #BIHAR #INDIA : आज दिल्ली में श्री अश्वनी कुमार चौबे जी केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) से विशेष मुलाकात कर गांधी स्वराज आश्रम कमलपुरा (ट्रस्ट) रानू नीलम शंकर की ओर से चलाए जा रहे अभियान पटना से भीत हरवा तक गांधी मार्ग एवं महात्मा गांधी के 150 वी जयंती पर 150 फिट के प्रतिमा का निर्माण केंद्र सरकार करे इसका ज्ञापन सौंपा।

साथ ही मंत्री जी का आदर सत्कार भी ग्रहण किया। मंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि, मैं आपको इस अभियान में साथ दूंगा और पीएमओ के साथ-साथ राजमार्ग मंत्री एवं पर्यटन मंत्री को भी पत्र लिखूंगा।
