#DELHI में भी’षण हा’दसा: चंडीगढ़-कोचुवल्ली एक्सप्रेस में लगी भी’षण आग, दमकल की 12 गाड़ियों मौके पर

#DELHI #INDIA : नई दिल्ली स्टेशन पर शुक्रवार को चंडीगढ़-कोचुवल्ली एक्सप्रेस के पीछे वाली जनरेटर कार (पॉवर कार) में आग लगने से ह’ड़कंप मच गया। हा’दसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-8 से रवाना हो रही थी। इस हा’दसे में किसी के ह’ताहत होने की कोई खबर नहीं है

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में ट्रेन संख्या 2218 चंडीगढ़-कोचुवल्ली एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 से रवाना होने वाली थी कि तभी अचानक उसके पीछे वाली जनरेटर कार में आग गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। रेलवे प्रशासन घ’टना की जांच कर रहा है।


हा’दसे की जानकारी मिलते ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में चंडीगढ – कोचुवल्ली एक्सप्रेस की पिछली पॉवर कार में आग लगने की घ’टना हुई है। फॉयर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घट:नास्थल पर हैं तथा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। घ’टना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading