#Delhi; 25 हजार का चालान क’टते ही युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आ’ग, देखें…

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर थानाक्षेत्र के शेख सराय-1 में श’राब के न’शे में धु’त युवक का यातायात पुलिसकर्मी ने चालान का’टा तो युवक ने अपनी ही बाइक में आ’ग लगा दी। एडिशनल डीसीपी साउथ परविंदर कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम ट्रैफिक पुलिसकर्मी शेख सराय-1 में त्रिवेणी कांप्लेक्स के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार बिना हेलमेट के आता दिखा, तो उसे रुकने का इशारा किया गया। रोकने पर पता चला कि बाइक सवार राकेश निवासी सवरेदय एंक्लेव ने श’राब पी रखी थी. इसके बाद उससे बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान करते हुए बाइक ज’ब्त कर ली। बताया गया है कि श’राब पीने समेत अन्य नियमों के उ’ल्लंघन के चलते 25 हजार रुपये का चालान का’टा गया था। इस पर युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से ब’दसुलूकी भी। इसके बाद वह गु’स्से बोला, पुरानी बाइक इसकी कीमत ही 15 हजार है। इसे छु’ड़ाने के लिए 25 हजार जुर्मा’ना क्यों दूं। यह कहते हुए आ’रोपित ने ज’ब्त बाइक में आ’ग लगा दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मालवीय नगर थाने में शि’कायत दी। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मु’कदमा दर्ज कर आ’रोपित राकेश को गि’रफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में इस तरह का पहला मामला

बता दें कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद दिल्ली में शायद इस तरह का यह पहला मामला है। इतनी बड़ी रकम का चालान अपने आप में बड़ी बात है। इससे पहले गुरुग्राम में 15 हजार की स्कूटी का 23000 रुपये का चालान कर दिया गया था। इससे पहले अभी हाल में ही गुरुग्राम में एक शख्स की 15 हजार की स्कूटी का ट्रैफिक पुलिस ने 23 हजार रुपये का चालान कर दिया था। यह शख्स दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रहता है और उसने यह जुर्माने की रकम भरने से साफ मना कर दिया था।

जिस शख्स की गाड़ी का चालान हुआ था उसका नाम दिनेश मदान है और वह मूल रूप से दिल्ली की गीता कॉलोनी में रहते हैं. दिनेश का कहना था कि जब उन्होंने गुरुग्राम यातायात पुलिस टीम ने पकड़ा तो उसके पास स्कूटी से जुड़े कागजात नहीं थे। वहीं, इतने भारी जुर्माना पर दिनेश मदान का कहना है कि उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों से गुजारिश की थी।

वह दिल्ली स्थित घर से कागजात मंगा रहे हैं, लेकिन पुलिसवालों उनकी एक नहीं सुनी। आखिरकार कुल मिलाकर उन्होंने 23000 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया।बता दें कि एक सितंबर यानी रविवार से देशभर में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 लागू हो गया है। इसके तहत अब वाहन चालकों को 10 गुना तक ज्यादा चालान भरना पड़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading