140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद लगी रूट के प्राइवेट पार्ट पर, टूटा एल गार्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर एक बड़ा हाद’सा होने से टल गया. दरअसल, इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की एक गेंद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को जा लगी. मिशेल स्‍टार्क की 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली एक गेंद रूट के प्राइवेट पार्ट पर जा लगी. जिसके बाद रूट का पहना हुआ एल गार्ड भी टूट गया. मिचेल स्‍टार्क की यह गेंद इतनी तेज थी कि रूट के एल गार्ड के दो टुकड़े हो गए.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अगर एल गार्ड नहीं पहना होता तो उन्‍हें गंभीर चोट लग सकती थी. एल गार्ड पहनने के बावजूद गेंद लगने के बाद रूट काफी देर तक घुटनों के बल बैठे रहे. बाद में दर्द कम होने पर वे उठे और उन्‍होंने बल्‍लेबाजी जारी रखी.रूट के साथ यह घट’ना इंग्‍लैंड की पारी के 39वें ओवर में घटी. इस ओवर की चौथी गेंद रूट के बल्‍ले को बीट करते हुए प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी. गेंद लगते ही रूट उछल पड़े और दर्द के कारण घुटनों के बल बैठ गए.

इंग्लैंड टीम के फिजियो रूट की मदद के लिए आए. इसके बाद रूट ने पानी पीया और थोड़ा टहले. फिर उन्‍होंने अपना एल गार्ड बदला. जो रूट के टूटे हुए एल गार्ड को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेंद कितनी तेज थी. आम तौर पर क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घ’टनाएं बहुत काम देखने को मिलती हैं.आपको बता दें कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दबाव में ला दिया. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर किसी तरह 200 रन बना लिए. मेजबान टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 297 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट खोकर 497 रनों पर घोषित की थी.

तीसरे दिन रोरी बर्न्‍स और कप्तान जो रूट ने दूसरे सत्र में मेजबान टीम को संभाले रखा. तीसरे सत्र में रूट ने भी अपने पचास रन पूरे किए. इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई.हेजलवुड ने बर्न्‍स को 166 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बर्न्‍स ने 185 गेंदों की पारी में नौ चौकों की मदद से 81 रन बनाए. कप्तान रूट भी हेजलवुड का शिकार बने. रूट के 71 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. कप्तान ने 168 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे.


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading