#PATNA ; #ISRO उपलब्धियों पर हमें गर्व है : नीतीश कुमार

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाते हुए आज कहा, “आपकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है।”

नीतीश कुमार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “चंद्रयान-2 मिशन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमें इसरों के वैज्ञानिकों पर गर्व है। आंकड़े जुटाये जा रहे हैं, जिससे हमें भविष्य के वैज्ञानिक प्रयासों में काफी मदद मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के कल देर रात चंद्रमा की सतह पर उतरने का क्रम पूर्वनिर्धारित योजना के अनुसार चल रहा था तथा चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी तक उसका प्रदर्शन सामान्य था। लेकिन, इसके बाद धरती पर स्थित केन्द्र से लैंडर का संपर्क टूट गया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading