#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : अहियापुर थाना के राघोपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो लुटेरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मा’र गले से सोने की चेन लू’ट ली। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर व लुटेरों में झ’ड़प भी हुई। लुटेरों ने पिस्टल से चार गोलियां च’लाईं जिसमें तीन गोलियां चूक गईं। एक गोली प्रॉपर्टी डीलर के दाहिने हाथ में लगी। उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घा’यल सहबाजपुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने थाने में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घ’टना के वक्त वह अपनी बेटियों को कोचिंग क्लास पहुंचाने जा रहे थे।

वहीं अपर थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि हुलिया के आधार पर लुटेरों की पहचान की जा रही है। गि’रफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घ’टना के बारे में प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि शाम चार बजे अपनी दोनों बेटियों को कोचिंग पहुंचाने जा रहे थे।

पुरानी दरभंगा रोड में राघोपुर गांव के समीप पीछे से बाइक पर दो लुटेरे पहुंचे और आगे से उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद पिस्टल के बल पर चेन छीनने लगे। इस दौरान उनसे झ’ड़प भी हुई। एक लुटेरों ने फाय’रिंग कर दी। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों को जुटते देख दोनों लुटेरे चेन छीन फ’रार हो गए।
