#MUZAFFARPUR : बटलर से माड़ीपुर रेलवे क्रॉसिंग तक लगातार दूसरे दिन ड्रोन कैमरे से किया गया सर्वे

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुजफ्फरपुर जंक्शन के विस्तारीकरण व नये लुक के लिए लगातार दूसरे दिन ड्रोन कैमरे से सर्वे किया गया। शुक्रवार को बटलर(भारत वैगन) से माड़ीपुर रेलवे क्रॉसिंग तक सर्वे किया गया। बटलर स्थित भारत वैगन की फैक्ट्री, रेलवे कॉलोनी व माड़ीपुर-छाता चौक रोड की वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई।

बटलर से माड़ीपुर पश्चिमी दिशा होते हुए माड़ीपुर क्रॉसिंग तक सर्वे किया गया। इसी क्रॉसिंग से मुजफ्फरपुर-हाजीपुर व मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेल लाइन अलग होती है। इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, माड़ीपुर से पश्चिमी दिशा में अभी रेलवे की काफी जमीन खाली पड़ी है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन से लिये जा रहे ओवर व्यू के आधार पर विभाग रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट में ग्राफिक्स, विजुअल व तस्वीर के माध्यम से बताया जाएगा कि अभी मुजफ्फरपुर में कहां कितनी जमीन खाली है। कितनी जमीन पर निर्माण हो गया है।

सर्वे के आधार पर यह तय किया जाएगा कि नई रेल लाइन की लंबाई कहां से होकर गुजरेगी। प्लेटफार्म का निर्माण किस दायरे में किया जाएगा। सर्वे में जानकारी हो जाएगी कि बटलर के माड़ीपुर स्थित 15.50 एकड़ जमीन का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को कटहीपुल से माड़ीपुर तक रेलवे की जमीन का सर्वे किया गया था। मुजफ्फरपुर जंक्शन का नया लुक तैयार करने के लिए राइट्स एजेंसी रिपोर्ट तैयार कर रही है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading