#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय मंत्री के बेटे को काला शीशा लगी गाड़ी से घूमने के आ’रोप में एक हजार का जुर्माना लगा है। बिहार म्यूजियम के समीप वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया। हालांकि पुलिस को चकमा देकर गाड़ी समेत वह फरार हो गया। वहीं कमिश्नर आनंद किशोर ने केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी नही रोकने पर दारोगा और सिपाही को निलंबित करने का आदेश एसपी ट्रैफिक को दिया।

इससे पहले शनिवार को भी मोटरयान (संशोधित) अधिनियम 2019 के तहत ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए मेगा अभियान चला। चालान काटने व अभियान का जायजा लेने के लिए एसपी ट्रैफिक अमरकेश डी खुद भी सड़क पर उतरे थे। कोतवाली के पास उनके द्वारा भी कई वाहनों के चालान काटे गए।

अभियान के दौरान जहां बिहार म्यूजियम के पास एक न्यायिक अधिकारी की कार का भी चालान काट दिया गया पर इसकी जानकारी एसपी ट्रैफिक एसपी को नहीं थी। पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। डाकबंगला चौराहे पर कागजात नहीं होने पर एक पुराने ऑटो का अब तक सबसे अधिक 35 हजार का चालान काटा गया। चालान जमा नहीं करने पर पुलिस ऑटो को क्रेन से उठा ले गई।

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि मेगा अभियान के तहत शनिवार को सबसे ज्यादा 664 वाहनों के चालान काटे गए व सात लाख 52 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मेगा अभियान के दौरान सगुना मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बक्सर के एक दारोगा का भी चालान काटा गया। मौके पर ही दारोगा ने जुर्माना भरा।

Like this:
Like Loading...