#MUNGER : महज 22 सौ रुपए के लिए दोस्तों ने किया अग’वा

#MUNGER #BIHAR #INDIA : बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर से युवक रवि कुमार (18 वर्ष) को महज 22 सौ रुपये की लेनदेन में दोस्तों ने अ’गवा कर लिया। इस संबंध में रवि कुमार की मां सुनीता देवी ने बरियारपुर थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को आरो’पी बनाया है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शुकव्रार की शाम रवि विजयनगर स्थित घर के दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय बीरबल मंडल, मोदी मंडल तथा दिलीप मंडल मोटरसाइकिल से आये तथा रवि से 2200 रुपये बकाया मांगने लगे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने रवि कुमार को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और चले गये। रास्ते मे कुंदन मंडल तथा डिंपल मंडल भी उनलोगों को मिल गया।

सुनीता देवी ने बताया कि उसने शनिवार को बीरबल मंडल के घर जाकर 2200 रुपये दे दिया। बीरबल मंडल ने कहा कि दो घंटे में बेटा आ जायेगा। लेकिन देर रात तक बेटा वापस नहीं आया। सुनीता देवी ने आशंका जतायी है कि आरोपी उनके बेटे का अप’हरण कर ह’त्या कर सकते हैं। सूचना मिलने के बाद बरियारपुर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिये हि’रासत में लिया है।

मुंगेर एसपी, गौरव मंगला ने बताया कि युवक की खोज की जा रही हैै। संदिग्घ लोगों के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.