

जवान ने जब दोबारा सवाल किया तो युवकों का कहना था कि जब बाइक चला ही नहीं रहे सर तो हेलमेट की क्या जरूरत है। काफी देर तक युवक की पुलिस से बहस होती रही। सभी कागजात होने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पायी और दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। कुछ दूर आगे जाकर दोनो युवक हंसते हुए बाइक पर सवार होकर निकल गए।

गुलजार मुख्य सड़क पर सख्ती की वजह से वाहनों का प्रेशर जहां घट गया है, वहीं गलियां गुलजार हो गई हैं। अमूमन मुख्य रूटों पर जाम लगने पर वाहन चालक लिंक सड़कों का सहारा लेते थे पर दो दिनों से लिंक रोड और गलियों में वाहनों की कतार है। शेखपुरा शिव मंदिर के पास की गली से चार दिन पहले तक इक्का-दुक्का वाहन गुजरते थे। यह सड़क संकरे रास्ते के जरिए बेली रोड से बीएमपी को जोड़ती है। चार दिनों से वाहनों का प्रेशर के प्रेशर से जाम लग रहा है।
