
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बच्चा बेचने के विवाद ने मॉब लिंचिंग के हालात पैदा कर दिए लेकिन सदर थाना इंस्पेक्टर राकेश कुमार की त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई. दरअसल संजय महतो और उसकी बीवी उषा देवी ने अपने छठे बच्चे को बेच दिया था लेकिन खरीदार ने पूरी रकम नहीं दी तो वो उसके घर जा धमके. झगड़े में संजय के चाकू से एक स्थानीय युवक घायल हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों ने संजय को जान से मारने की तैयारी कर ली लेकिन एन वक्त पर इंस्पेक्टर राकेश पहुंच गए.
मोहन और बच्चे की बिक्री में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाली उर्मिला देवी नें बताया कि उषा देवी को पहले से पांच बच्चा था जबकि मोहन को कोई संतान नही थी. इसलिए दोनो के बीच गर्भवति उषा के बच्चे की डील हो गई. बीते 15 अगस्त को एक नीजी अस्पताल में उषा नें एक बच्चे को जन्म दिया और फोन करके मोहन राम और उसकी पत्नी नीरु को बुलाया. 16 अगस्त को बच्चे का बीस हजार में सौदा हो गया और मोहन नें दस हजार का भूगतान भी कर दिया.
बाकी दस हजार रुपये नही देने पर उषा देवी और संजय राम नें मोहन और नीरू देवी पर बच्चा गायब करने का केस कर दिया. बुधवार को संजय महतो और उषा देवी अहियापुर थाना पुलिस और सदर थाना पुलिस के साथ मोहन राम के घर पर बच्चे की रिहाई के लिए पहुंचे. पुलिस को देखकर मोहन और उसके मुहल्ले के लोगों नें हो हंगामा शुरु कर दिया. इसी बीच बच्चा बच्चे के असली पिता संजय राम ने चाकु चला दिया जो मोहन के भतीजे विजय के कमर में लग गई.
उसके बाद माहौल और भी बिगड़ गया तो पुलिस भाग चली और संजय महतो फंस गया. चाकु चलाने के आरोप में भीड़ ने संजय महतो को पकड़ कर जमकर पीटा और एक पेड़ से बांध दिया. दिन में जब सदर थाना पुलिस उसे छुड़ाने पहुंची तो फिर से हंगामा हो गया. ग्रामीण वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए.
इस बीच पुलिस के सामने भी संजय की पिटाई की. जैसे तैसे पुलिस संजय को छुड़ाने में कामयाब रही लेकिन एक बाद फिर भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस से छीन कर आरोपी की जमकर पिटाई की. पुलिस नें बड़ी मुस्तैदी से संजय को भीड़ से निकालकर स्कॉर्पियो में लेकर भाग चली तब जाकर उसकी जान बची.
इस बीच भीड़ नें पुलिस के साथ भी जमकर हाथापाई की. इस मामले में बच्चा बेचने वाले संजय महतो नें भी चार हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की है. पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल संजय महतो को पुलिस नें अस्पताल में भेज दिया है जबकि बच्चा अभी भी खरीदने वाले परिवार मोहन राम और नीरु देवी के पास है.