पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे। नरेंद्र मोदी और नीतीश के बीच मुलाकात हो रही है। इस दौरान बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बात हो सकती है।
एम्स के डॉक्टर को दिखाया स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट
इससे पहले नीतीश कुमार एम्स पहुंचे और पटना एम्स में कराई गई स्वास्थ्य जांच का रिपोर्ट डॉक्टरों को दिखाया।
शाम को नीतीश की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हो सकती है।
नीतीश गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। गुरुवार रात में जदयू महासचिव के.सी. त्यागी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अपने घर पर प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और अन्य नेताओं से बात की।