
PATNA : पटना में एक यात्री बस के पलट जाने से दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिसमे से कई की हालत गंभीर है.
घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ की है. जहां पटना से समस्तीपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें चार यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में पीएमसीएच और एनएमसीएच भेजा गया है.
वहीँ सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुँच गई है. स्थानीय लोग और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.