भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो क्ट्रेस काजल राघवानी आजकल एक गंभीर बी’मारी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल साइट से दी है। काजल अपने ट्रवीट में खुलासा किया है उन्हें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) नामक बी’मारी है। जिसके कारण एक्ट्रेस का वजन लगातार बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा ने काजल राघवानी अपने फिटनेस के लिए काफी फेम हैं। काजल राघवानी को अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन काजल राघवानी के इस खुलासे के बाद उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- आई एम नॉट ओवरी रिएक्टिंग.. मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से ग्रसित हूं। ये सारे लक्षण मुझे दिख रहे हैं। इसमें छुपाने और शर्माने जैसा कुछ नहीं है। इसके साथ ही काजल ने इंस्टा पर एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया है।

आपको बता दें कि PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। आपको बता दें इस गंभीर बीमारी से अधिकतर लड़कियां को सामना करना पड़ता है।


Like this:
Like Loading...