
इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने इरफान को रोका और एक हजार रुपए का जु’र्माना ठो’क दिया। इसके बाद दोनों के बीच वि’वाद हो गया। सूचना मिलने के बाद लालपुर थानेदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों युवकों को प’कड़कर थाना लायी। डोरंडा निवासी इरफान अपाची मोटरसाइकिल से एक दोस्त के साथ प्लाजा चौक की ओर से जे’ल चौक जा रहे थे।घ’टना का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : घ’टना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी लालपुर थाना पहुंचे।
हि’रासत में लिए गए युवक और ट्रैफिक एएसआई से पूछताछ की। इसके बाद प्लाजा चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस घ’टना का फुटेज निकाल रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर गल’ती एएसआई की है कि बाइक सवार की। फुटेज में दो’षी मिलने के बाद आगे की का’र्रवाई होगी। हालांकि दोनों युवकों को पुलिस ने हि’रासत में रखा है।चालान मिलने के बाद इरफान भ’ड़क गया। उसने कहा कि मैं तो हेलमेट पहना हूं। मेरे पास गाड़ी के सभी कागजात भी मौजूद हैं तो फिर चालान क्यों देंगे। जो शख्स बाइक में बैठा था, उसे वह लिफ्ट दे रहे थे।
अगर वह हेलमेट नहीं पहना है तो इसमें उनकी गलती क्या है। हम किसी भी कीमत पर चालान नहीं भरेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इरफान से कहा कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना है। वह नहीं पहना है, फाइन तो भरना होगा। इसी बीच इरफान ने यह कह दिया कि मुझे जानते नहीं, हम विधायक के साथ रहते हैं। फाइन नहीं भरेंगे। यह सुनने के बाद ट्रैफिक एएसआई आ’क्रोशित हो गए। इरफान के साथ गा’ली-ग’लौज करने लगे।



