#SUPAUL : प्रेमी युगल के आ’पत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने ज’बरन कराई शादी

#SUPAUL #BIHAR #INDIA : बिहार के सुपौल में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को आ’पत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. जिसके बाद मंदिर में उनकी जबरन शादी करा दी. मामला सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र का है. ये घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के मुताबिक गड़ेरिया गांव के रहने वाले एक युवक को पास की ही एक लड़की से प्यार हो गया.

दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी का झांसा देकर युवक उस लड़की का कई बार यौ’न शो’षण की कर चुका था. लड़की के साथ कई बार शारीरिक सं’बंध बनाने के बावजूद वो उससे शादी करने से बच रहा था.

इसी दौरान जब सोमवार की शाम दोनों को आ’पत्तिजनक स्थिति में गांववालों ने पकड़ लिया. लड़की ने बताया कि युवक पिछले कई वर्षों से उसे प्यार का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, मगर अब उसके साथ शादी हो जाने के बाद वह खुश है. जबकि लड़के ने बताया कि वह लड़की को केवल 1 साल से जानता था और उससे केवल मोबाइल पर बात किया करता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.