
JAMUI : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत अंतर्गत गिद्धौर मेले में लक्ष्मीपूजा विसर्जन के दौरान टावर झूले से गिरकर तीन लोग दुर्घटना के शिकार हो गए. जानकारी के अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के बाघा खांड़ निवासी केवल मांझी की पुत्री छोटी कुमारी, शुखदेव मांझी की पुत्री ज्योति कुमारी, एवं गिद्धौर थाना क्षेत्र के थड़ घटिया गांव निवासी सरयू मांझी का पुत्र अमित कुमार, व सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाबूपुर लछुआड़ गांव निवासी स्व.गया सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये सभी गिद्धौर मेले में लगे टावर झूला तारा माछी का लुफ्त उठा रहे थे, कि इसी क्रम में झूला में लगा डोली का सीट बेल्ट खुल गया, जिसमें डोली पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

वहीं इस घटना के दौरान बगल की डोली में बैठे सिकंदरा प्रखंड के बाबुपुर गांव निवासी प्रीतम कुमार सिंह द्वारा लपक के 04 साल के बच्चे को लपक के बचाया गया व अन्य तीनों को भी दबोचकर गंभीर रूप से घायल होने से बाल बाल बचा लिया. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया.
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सब्बीर अहमद चौधरी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है. घायलों ने बताया झूला का ऑपरेटर नशे में धुत हो तेज गति से झूला चला रहा था, जिसकी वजह से यह घटना घटी. इधर घटना के तुरंत बाद टावर झूले को बंद करवा दिया गया है.