MOTIHARI : लड़कियों से छेड़खानी, ग्रामीणों ने की युवकों की पिटाई

छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और रस्सी से पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. दो युवकों की पिटाई की सूचना पर अरेराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

MOTIHARI : मोतिहारी में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों की ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. मामला अरेराज नगर का है.. कोचिंग आने-जाने वाली छत्राओं के साथ दो युवक अश्लील हरकत और गंदे कमेंट करते थे. जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, अरेराज नगर पंचायत वार्ड 12 शर्मा टोला के कुछ छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए आती थी. इसी क्रम में एक सप्ताह से दो युवक मोटरसाइकिल से छात्राओं का पीछा करते थे. साथ ही अश्लील शब्दों का प्रयोग करते थे. छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

गुरुवार को भी दोनों युवक पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे. अश्लील हरकत की सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और रस्सी से पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. दो युवकों की पिटाई की सूचना पर अरेराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मुक्त कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading