देर रात धूम धाम से गणपति बप्पा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया , मालूम हो कि हर साल कि तरह सुपौल के गांधी मैदान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. तीन तारीख से शुरू हुआ गणेश पूजा में खास बात ये रही कि इस बार प्रति दिन संध्या को आयोजित होने वाली आरती श्रधालूओ के आकर्षण का केंद्र बन गया था. भगवान गणेश कि मूर्ति के सामने हर दिन धणुची आरती किया जाता जिसमें बंगाल से आए कलाकरों सूर्य देव ग्रुप द्वारा ये प्रस्तुति कि जाती थी.

जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग देखने पहुचते थे. और लोग इस आरती में मंत्र मुग्ध हो जाते हैं .इसके अलावे आध्यात्मिक प्रवचन भी प्रतिदिन आयोजित होती रही जिसमें बड़ी संख्यां में महिलाएं सुनने आती थी मालूम हो कि गणेश पूजा समिति सुपौल द्वारा आयोजित ये गणेश पूजा हर साल होती है करीब सात सालों से गांधी मैदान में ये पूजा आयोजित कि जाती रही है जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं .देर रात गणेश जी के प्रतिमा का विसर्जन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया.

ढोल नगाड़े के साथ लोगों ने प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया. इस दौरान कहीं शांति भांग ना हो इसके लिए बड़ी संख्यां में पुलिस बल कि तैनाती की गयी .




