#Supaul; छे’ड़खानी के वि’रोध में नवोदय स्कूल की छात्राओं ने किया भूख ह’ड़ताल, देखें…

स्कूल में एक लड़के की अभ’द्र ह’रकतों से आजिज आकर सुपौल के जवाहर नवोदय विद्यालय(जेएनवी) की छात्राओं ने भूख ह’ड़ताल शुरू कर दीं। दोपहर एक बजे क्लास ख’त्म होते ही दसवीं की छात्राएं प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर ध’रने पर बैठ गईं। शिक्षकों के समझाने के बाद भी छात्राओं ने खाना नहीं खाया। सभी छात्राएं आ’रोपित छात्र को अवि’लंब स्कूल से हमेशा के लिए नि’ष्कासित करने पर अ’ड़ी रही।

लगभग चार घंटे बाद शाम पांच बजे कुछ छात्राओं के अभिभावक वहां पहुंचे और उन्हें समझाया। इस बीच स्कूल प्रबंधन द्वारा आ’रोपी छात्र को नि’ष्कासित कर दिए जाने के बाद छात्राओं ने भूख ह’ड़ताल समाप्त की। ह’ड़ताल पर गई दसवीं की छात्राओं का अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने भी समर्थन किया। छात्राओं की मानें तो उनके क्लास में पढ़ने वाला तुलापट्टी निवासी पीयूष राज नेहरू आ दिन छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार और उनपर फब्तियां कसता रहता है।

इसकी शि’कायत कई बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी। सोमवार को भी पीयूष ने क्लास में ही कुछ छात्राओं को अ’भद्र भाषा बोल दिया। इसके बाद छात्राएं एकजुट हो गई और पीयूष को खदे’ड़ा। हालांकि पीयूष परिसर से भाग निकला। इसके बाद सभी छात्राएं आकर ध’रना पर बैठ गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.