#MUZAFFARPUR : ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया प्र’दर्शन

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। नये मोटर अधिनियम 2019 को काला कानून बताया है। संघ के नेताओं ने कहा कि इस कानून को सरकार वापस नहीं लेती है तो माहौल अराजक हो जाएगा। गरीब ऑटो चालकों के समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। संघ ने ऑटो चालकों से फाइन नहीं वसूलने की मांग की है।

प्रदशर्नकारियों में संजय राय, पप्पू गुप्ता, कृष्ण मुरारी यादव, चंद्र भूषण झा, बमबम, उमालाल साह, संजय चौधरी, मो. निसार, शांतनू अनमोल, मो. लालू, मो. अली हुसैन, अशोक कुमार, सुभाष कुमार झा व अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.