#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : चांदनी चौक स्थित एक लाइन होटल में गुरुवार को मोटर मालिक संघ की अपात बैठक हुई। इसमें ओवरलोडिंग व ओवर हाइट को बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अमरेश कुमार पप्पू ने की।

अध्यक्ष ने कहा कि संघ जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के साथ खड़ा है। मुजफ्फरपुर से ओवरलोड गाड़ियां नहीं चलेंगी। न ही ओवर हाइट गाड़ियां खुलेंगी। बताया कि यदि कोई भी मालवाहक गाड़ी ओवरलोड पकड़ी जाती है तो उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाए, जिससे व्यापारी भी ओवरलोड करने के लिए ट्रक चालक पर दबाव न दें। बैठक में उपाध्यक्ष चंदन राय, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, अखिलेश कुमार, महासचिव अमरेश कुमार, अजय कुमार, विश्वजीत, दुर्गा, राजनारायण, संतोष, दिनेश शर्मा व अन्य शामिल थे।



Source ; live hindustan