#PATNA : #RJD एक प्राइवेट कंपनी – शुशील कुमार मोदी

शुक्रवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन में बिना सहयोगी दलों की राय के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी एकतरफा घोषित करने वाले राजद में जिला प्रमुख के 48 में से 40 पदों पर एक खास वर्ग का कब्जा है। अतिपिछड़ा- दलित को कुल सात पद दिये गए हैं। ऐसे में यह पार्टी किस आधार पर बिहार के सभी समुदायों का भरोसा जीत सकती है। राजद का संगठनात्मक स्वरूप उसके सामाजिक न्याय का चेहरा उजागर करने के लिए काफी है।

एक अन्य ट्वीट में कहा कि राफेल विमान खरीद में अड़ंगेबाजी करने के लिए कांग्रेस ने चौकीदार को चोर कहा। सेना का अपमान किया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे। देशद्रोह कानून खत्म करने तक का वादा किया। इसी से नाराज जनता ने संसदीय चुनाव में राहुल-सोनिया की पार्टी को सिरे खारिज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की सेवा का मौका दिया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.