#PATNA : सृजन घो’टाले के 15 आ’रोपितों के बे’नामी संपत्ति की जांच शुरू

#PATNA #BIHA #INDIA : आयकर महकमे ने सृजन घो’टाले के आ’रोपितों के बेनामी संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। इनकम टैक्स को करीब 15 आ’रोपितों के बेनामी संपत्ति की जानकारी मिली है। इनमें बैंक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व व्यापारी शामिल हैं। इनके खाते में सृजन घो’टाले के पैसे का लेनदेन हुआ है। इनके पास जितनी संपत्ति है उतनी इनकी आय नहीं है। जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।

इनकम टैक्स को आशंका है कि सृजन घो’टाले की राशि से ही इन आ’रोपितों ने करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। वह इनसे अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल करेगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो इनकी संपत्ति को अटैच कर दिया जाएगा। सीबीआई ने भी ऐसे कई आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिनकी संलिप्तता सृजन घोटाले में है। कई ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर भी किया है। अब इनकमटैक्स इनकी संपत्ति को खंगाल रहा है। इनकमटैक्स को इसमें सीबीआई की भी मदद मिल रही है। आयकर विभाग सीबीआई जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।

आयकर जांच टीम ने पिछले साल सितम्बर में सृजन घोटाले से जुड़े नौ ठिकानों पर सर्च व दो ठिकानों पर सर्वे किया था। जिनके यहां सर्वे-सर्च हुआ था उनके खातों में भी सृजन घोटाले के पैसे का लेनदेन हुआ है। इन्वेस्टिगेशन टीम ने इन लोगों की जांच पूरी कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। अब आयकर विभाग इनकी आय का असेसमेंट करेगा। असेसमेंट के बाद इनसे टैक्स की मांग की जाएगी। पटना में तीन,भागलपुर में पांच व पूर्णिया में एक ठिकाने सर्वे-सर्च हुआ था।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading