#PATNA #BIHAR #INDIA : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि निजी विद्यालयों की मनमानी से बिहार की बदनामी हो रहा है। इन विद्यालयों को सरकार और अभिभावकों की भावना का सम्मान करना ही होगा।

कहा कि हर हाल में निजी विद्यालयों को सरकार द्वारा बनाए गए फीस नियंत्रण कानून का पालन करना ही होगा। उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। नहीं तो अभिभावकों की शिकायतों की जांच रिपोर्ट उनके खिलाफ आने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी प्रमंडलों को निजी विद्यालयों की गतिविधियों, क्रियाकलापों की समीक्षा का आदेश दिया है। पटना प्रमंडल में इस मुद्दे पर बैठक हो भी चुकी है। प्रमंडलों से रिपोर्ट आने पर उसकी समीक्षा की जाएगी और सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी। मंत्री ने कहा कि कोई भी निजी विद्यालय एक्ट से उलट जाकर फीस में वृद्धि नहीं कर सकते।

