#MINAPUR : विवाहिता की संदि’ग्ध स्थिति में मौ’त, ह’त्या की आशंका

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मीनापुर थाना के चकजमाल गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता रूपा कुमारी की संदि’ग्ध स्थिति में मौ’त हो गई। उसके मायके वाले ह’त्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस ने शव को पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मृत’का का मायका बरुराज थाना के मनोहर छपरा गांव में है। चकजमाल गांव के केशव कुमार से तीन साल पहले विवाह हुआ था।

उसके भाई अशोक कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर केशव ने फोन करके रूपा को ले जाने की बात कही थी। फिर दोबारा फोन करके बताया गया कि उसकी मौ’त हो चुकी है। इसके बाद अशोक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। हालांकि, अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.