डॉ संजय जायसवाल बने #BIHAR_BJP के नए अध्यक्ष

#BIHAR #INDIA : बिहार भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष मिल गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी की कमान सौंपी है. इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष थे. नए अध्यक्ष के मनोनित होने की जानकारी संजय मयूख ने दी है.

डॉ संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण से सांसद हैं. वह लगातार तीसरी बार सांसद बने. संजय जायसवाल राजनीतिक परिवार से आते हैं. इनके पिता डॉ मदन प्रसाद जायसवाल भी तीन बार सांसद रहे.


बीजेपी अध्यक्ष ने पीएमसीएच, पटना और डीएमसीएच, दरभंगा से मेडिकल की पढ़ाई की. इन्होंने एमबीबीएस और एमडी की है. जेनरल मेडिसिन के डॉक्टर भी हैं.

2014 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. संजय जयसवाल के खाते में कुल 371138 वोट आए थे. उन्होंने जेडीयू के प्रकाश झा को चुनाव हराया था. 2019 के चुनाव में उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीत दर्ज की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading