आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ आरोप तय

पटना. सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए पटना सिविल कोर्ट में गठित विशेष अदालत ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के खिलाफ आरोप तय कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश परशुराम सिंह यादव ने अदालत में उपस्थित तीनों नेताओं को उनपर लगाए गए आरोपों को संक्षेप में पढ़कर सुनाया। आरोप के अनुसार वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भागलपुर के कहलगांव में एक मतदान केंद्र की 200 मीटर के परिधि के अंदर अपना कार्यालय खोल रखा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading