AK-47 मामला : अब म्यांमार से जुड़े तार

MUNGER : मुंगेर में मिले 20 एके-47 रायफल्स के तार अब देश से निकल कर म्यंमार तक जा पहुंचे हैं. पुलिस को जानकारी मिली है और जो खुलासे हुए हैं उसके मुताबिक साल 2007 से ही एके-47, एके-56, ग्लॉक और ब्रेटा पिस्टल का कारोबार चल रहा था. इस मामले में गिरफ्तार झारखंड के देवघर जिला के देवीपुर गांव के स्थानीय नेता से ने जो राज उगले उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई.

दरअसल हथियारों की सप्लाई टीपीसी संगठन को भी की जाती थी. मामले की अनुसंधान कर रही मुंगेर पुलिस ने मो. मंजर आलम उर्फ मंजी खा से पूछताछ के आधार पर हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुढ़ेरी पंचायत के मुखिया कुंदन मंडल एवं गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के वंशीविगहा गांव निवासी दीपू साह को हिरासत में लिया. जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों तस्करों ने म्यांमार से मुंगेर तक के हथियारों का सफर बताया.

मुंगेर के एसपी बाबू राम ने बताया कि मंजर आलम उर्फ मंजी ने बताया कि उसका संबंध मुढ़ेरी पंचयात के मुखिया कुंदन मंडल से है. जिसे उसने एक बार 5000 हजार इंसास का कारतूस दिया था. जबकि वह बराबर मुझसे पिस्टल लेकर तस्करी करता था. पुलिस को पता चला कि कुंदन अपने कुछ साथियों के साथ असरगंज में है. जहां से उसे पुलिस ने हिरासत में लिय. पुलिस ने कुंदन के साथ-साथ दीपू को भी गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के समक्ष दोनों ने वर्ष 2007 से ही हथियारों के तस्करी कारोबार से जुड़ने की बात स्वीकार की.

एसपी ने बताया कि कुंदन व दीपू ने बताया कि कासिम बजार थाना क्षेत्र के बीचागांव के बबलू साह, मक्का साह, रवि शर्मा, क्रांति शर्मा, भागलपुर का बिट्टू शर्मा के साथ मिलकर हथियार के कारोबार को अंजाम देता था. बबूल साह की मौत हो गई जो दीपू का बहनोई एवं मक्का का भाई था.

हथियारों के कारोबार तब बड़ा हो गया जब 2007 इनलोगों का लिंक लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बबुआ बाजार निवासी पंचम शर्मा से हुआ जो पिछले कई दशकों से पूरे परिवार के साथ नागालैंड के दीमापुर में जाकर बस गया. वो वहां हथियार का दुकान चलाता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.