लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का मास्टरमाइंड निकला सेना का जवान

मुजफ्फरपुर. हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का मास्टरमाइंड नासिक हेडक्वार्टर में तैनात सेना का जवान निकला। सोनपुर के सबलपुर बभनटोली के जवान पुष्पराज कुमार व उसके साथी सिलौत निवासी मृत्युंजय को माधोपुर सुस्ता में पकड़ा गया। उसके पास से बुधवार की रात लूटी गई कार व लूट के अन्य सामान मिले।

एसएसपी ने बताया कि गिरोह के 10 शातिरों को दबोचने के लिए छापेमारी जारी है। पुष्पराज घर जाने के लिए छुट्टी लेकर नासिक से आता था और मुजफ्फरपुर में रहता था। यहां गिरोह के साथ मिलकर हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देकर निकल जाता था। जब पुलिस चेकिंग के दौरान इसकी गाड़ी को घेरती थी, तो वह आर्मी का कार्ड दिखाता था। कई बार लूट के बाद भागने के दौरान उसे रोका गया तो वह आर्मी का कार्ड दिखाकर निकल गया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.