#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : प्रखंड में निर्माणाधीन रुन्नीसैदपुर-केवटसा पीडब्ल्यूडी पथ के चौड़ीकरण व निर्माण कार्य में अनियमितता का आ’रोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पाकड़ चौक पर शुक्रवार को प्र’दर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय ईं. अखिलेश यादव ने निर्माण कार्य में बेड प्रिपरेशन, बेड कटिंग निर्धारित लेवल से कम करने, जीएसबी एवं डब्ल्यूबीएम लेयर को बिना निर्धारित मापदंड के करने, कार्यस्थल पर विभाग के पदाधिकारी की अनुपस्थिति एवं कार्य के दौरान चौड़ीकरण के लिए खोदे गए स्थानों पर मानव सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है।

मामले में उन्होंने सीएम, मंत्री पथ निर्माण विभाग, सचिव पथ निर्माण विभाग को आवेदन भेजा है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी अरुण कुमार, फेकन राय, अब्दुश समद, सरफराज अहमद आदि ने बताया कि चौड़ीकरण के नाम पर गड्ढ़ा खोद देने से हरदिन दर्जनों राहगीर गिर कर जख्मी हो रहे हैं। वहीं व्यवसाई विमल कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि चौड़ीकरण के नाम पर सड़क के दोनों छोड़ से निकाले गये पुराने ईंट को बिचौलियों ने बेच दिया। विभागीय कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कार्य स्थल पर जेई को गुणवत्ता की देखरेख के लिए रखा गया है। किसी स्तर पर शिकायत मिलने पर जांच के बाद दोषी ठेकेदार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source : live hindustan