#ARRAH से’क्स कां’ड : #RJD विधायक के सरकारी आवास पे छा’पेमारी

#PATNA #BIHAR #INDIA : भोजपुर व पटना से जुड़े चर्चित से’क्स रैके’ट मामले के आ’रोपित संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। आरा पुलिस के अनुरोध पर बीते शुक्रवार को पॉक्सो के विशेष न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने के बाद रात करीब 11 बजे भोजपुर पुलिस पटना पहुंची। यहां सचिवालय पुलिस के सहयोग से भोजपुर पुलिस ने हार्डिंग रोड स्थित विधायक के सरकारी आवास में छा’पेमारी की। करीब एक घंटे तक आवास के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया पर विधायक नहीं मिले। इसके बाद भोजपुर पुलिस खाली हाथ लौट गई।

दूसरी तरफ शनिवार को भी टीम फिर छापेमारी को निकली। एक टीम झारखंड गयी है। पुलिस को झारखंड में अंतिम लोकेशन मिलने की चर्चा है। इधर, विधायक के सरेंडर करने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चलती रहीं। उनके कुछ करीबियों की मानें तो विधायक जल्द ही सरेंडर कर सकते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने आ’रोपित विधायक के आवास में छापेमारी की हो। तीन दिन पूर्व भी भोजपुर पुलिस विधायक की तलाश में पटना आयी थी लेकिन कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं होने पर पुलिस कोरम पूरा कर भोजपुर लौट गई थी।

झड़’प के बाद आवास में घुसी पुलिस
भोजपुर पुलिस बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे सचिवालय थाने पहुंची थी। सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर के निर्देश पर सचिवालय पुलिस भोजपुर पुलिस के साथ विधायक के आवास पर रात करीब 11 बजे धमक पड़ी। आवास का मेन गेट बंद था। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी गेट खोलने को तैयार नहीं थे। इसको लेकर पुलिस और गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच काफी देर तक तीखी झड़प हुई। वारंट दिखाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोला। इसके बाद पुलिस विधायक के सरकारी आवास में घुस गई।

जक्कनपुर, कंकड़बाग व दीघा में दबिश
आ’रोपित विधायक की तलाश में भोजपुर पुलिस ने पटना जक्कनपुर, कंकड़बाग और दीघा क्षेत्र में भी छापेमारी की। सचिवालय पुलिस के मुताबिक विधायक की तलाश में उनके सगे-संबंधियों के भी यहां छापेमारी की जा रही है। पुलिस की एक टीम विधायक की तलाश में आसपास के अन्य जिलों व झारखंड में भी तलाश कर रही है।

अगिआंव में आज के जनता दरबार पर निगाहें
विधायक के अगिआंव स्थित आवास पर हर रविवार की भांति इस रविवार को जनता दरबार लगेगा या नहीं, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। पिछले रविवार को भी यहां जनता दरबार लगा था। हालांकि उस दिन खुद विधायक नहीं दिखे थे। इस रविवार को जनता दरबार में विधायक मौजूद रहेंगे कि नहीं इस पर संसय बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading