आयोग ने एक अन्य आदेश में चाचौड़ा से भाजपा विधायक ममता मीना के पति गुना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ रघुवीर सिंह मीना को हटाते हुए उनकी पोस्टिंग कमांडेंट जबलपुर के पद पर की गई है। कांग्रेस द्वारा आयोग को की गई शिकायत में मीना पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था।
सतना जिले की रामनगर में 73 मतदाताओं के नाम बगैर आवेदन के जोड़ दिए गए थे। यह शिकायत जब चुनाव आयोग को की गई तो इसकी जांच कराई। हालांकि बाद में कमिश्नर रीवा ने नायब तहसीलदार अंबिका प्रसाद पांडे को सस्पेंड भी कर दिया। इस पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही सतना कलेक्टर पर मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सतना जिले में 6 लाख रुपए का भुगतान स्थानीय निकाय से कराए जाने के आदेश दिए थे, यह आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था।
हालांकि बाद में कलेक्टर ने अपने इस आदेश को वापस ले लिया था, लेकिन यह शिकायत चुनाव आयोग से कर दी जिस पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके साथ ही उनके खिलाफ फोटो युक्त वोटर लिस्ट का काम वेंडर मेसर्स आद्या इंटरप्राइजेज द्वारा किए जाने की शिकायत हुई थी जिस पर उनसे जवाब मांगा गया था।
दो आईपीएस के ट्रांसफर : चुनाव आयोग ने कमांडेंट विसबल जबलपुर ललित शाक्यवार का ट्रांसफर पीएचक्यू में एआईजी के पद पर किया गया है। इसके साथ ही पीएचक्यू में एआईजी एमएल सोलंकी की नई पोस्टिंग कमांडेंट गुना के पद पर की गई है। हालांकि बाद में कमिश्नर रीवा ने नायब तहसीलदार अंबिका प्रसाद पांडे को सस्पेंड भी कर दिया। इस पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जताई थी।
इसके साथ ही सतना कलेक्टर पर मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सतना जिले में 6 लाख रुपए का भुगतान स्थानीय निकाय से कराए जाने के आदेश दिए थे, यह आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। हालांकि बाद में कलेक्टर ने अपने इस आदेश को वापस ले लिया था, लेकिन यह शिकायत चुनाव आयोग से कर दी जिस पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने नाराजगी व्यक्त की थी।
इसके साथ ही उनके खिलाफ फोटो युक्त वोटर लिस्ट का काम वेंडर मेसर्स आद्या इंटरप्राइजेज द्वारा किए जाने की शिकायत हुई थी जिस पर उनसे जवाब मांगा गया था। दो आईपीएस के ट्रांसफर : चुनाव आयोग ने कमांडेंट विसबल जबलपुर ललित शाक्यवार का ट्रांसफर पीएचक्यू में एआईजी के पद पर किया गया है। इसके साथ ही पीएचक्यू में एआईजी एमएल सोलंकी की नई पोस्टिंग कमांडेंट गुना के पद पर की गई है।