स्क्रीन डिपेंडेंट डिसआर्डर’ का शिकार बना रहे फेसबुक और वाट्सएप

लुधियाना। दो साल पहले आरुषि (काल्पनिक नाम) की शादी संपन्न परिवार में हुई। उसके सास-ससुर, ननद व देवर विदेश में बसे हुए हैं। पति का शहर में अच्छा खासा कारोबार है। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मलेशिया घूम कर आए। हंसीखुशी के माहौल में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शादी को अभी डेढ़ साल ही पूरे हुए थे कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भर गई। नौबत तलाक तक जा पहुंची।

दोनों पक्षों को सुनने और कांसलिंग करने के बाद वूमेन सेल ने दोनों के तलाक की रिपोर्ट बना कर आगे भेज दी। सेल को जांच में पता चला कि शादी के बाद आरुषि के सास-ससुर, ननद व देवर वापस विदेश लौट गए थे। हनीमून से लौट कर पति ने बिजनेस संभाल लिया और वह अपने ऑफिस जाने लगा।

इंटरनेट वैवाहिक जीवन में खलनायक की भूमिका निभा रहा है। यहां आने वाले अधिकतर मामलों में इंटरनेट और मोबाइल के ही रोल सामने आ रहे हैं। अगस्त में हमारे पास नई पुरानी कुल 1355 शिकायतें थीं। इनमें से 588 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया और 767 पेंडिंग हैं। कुल मिला कर देखा जाए तो पति-पत्नी के बीच अनबन के 40 फीसद से ज्यादा मामलों में मोबाइल और इंटरनेट कारण बन रहे हैं।

-दारोगा किरण ठाकुर, थाना वूमेन सेल

इस बीमारी को स्क्रीन डिपेंडेंट डिसआर्डर (एसडीडी) कहा जाता है। जो लोग टीवी, लैपटॉप और फोन पर ज्यादा एक्टिव हैं, वे ज्यादा आहत हैं। ऐसे लोग वर्चुअल वल्र्ड यानी आभासी दुनिया में जीने लगते हैं, जहां उन्हें कोई नहीं जानता। वे वहां झूठ बोल सकते हैं। फर्जी फोटो भेज सकते हैं। झूठे लोगों पर विश्वास करते हैं। फिर वे उसी संसार पर डिपेंडेंट (निर्भर) होने लगते हैं। जिन लोगों की पर्सनल लाइफ में मुश्किलें आती हैं, वे उससे उबरना चाहते हैं। उन्हें यह एक आसान तरीका लगता है। वे जितना उसके अंदर जाते हैं, उतना फंसते चले जाते हैं। जो लोग ज्यादा स्टेबल नहीं होते और डिपेंडिंग नेचर के होते हैं, वे उसमें जल्दी फंसते हैं। ऐसे हालात में उन्हें अपनों की मदद जरूर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.