भय दिखाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता था चाचा

जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा ही भय दिखाकर दुष्कर्म करता था। यह खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता के परिजन आरोपित चाचा को पकड़कर बिरसानगर पुलिस के हवाले कर दिया।

बिरसानगर पुलिस ने नाबालिग के परिजन से कहा कि आरोपित को जेल भेज देंगे, लेकिन शाम पांच बजे तक जब आरोपित को जेल नहीं भेजा तो परिजन बस्तीवासियों के साथ सिटी एसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की। पीड़िता व उसकी मां ने सिटी एसपी को सारी बातें बतायी। पीड़िता की बात सुनकर सिटी एसपी ने बिरसानगर थाना प्रभारी को फोन कर मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी लोग एसएसपी कार्यालय से लौटे। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि मैं राखी में हलुदबनी गयी थी। वहां चाचा लगने वाले सागर पात्रो 25 वर्ष से मुलाकात हुई। जब वहां से लौटने लगी तो सागर पात्रो अपना मोबाइल नंबर मुझे कागज पर लिख कर दिया। जब मैं हलुदबनी से बिरसानगर आई तो दिए हुए नंबर पर फोन की।

इस पर सागर पात्रो ने कहा हलुदबनी आओ जरूरी काम है। मैं घर में पूछकर हलुदबनी गयी। वहां गयी तो आरोपित बोला में ऐसे ही बुलाया था। इसके बाद रात में वह मुझे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर मैं नाराज हो गयी और चिल्लाकर सबको बता देने की बात कही। इस पर सागर पात्रो दरवाजा बंद कर दिया और फांसी पर लटकने लगा। बोला मेरा बात नहीं मानोगी तो मैं अपना जान दे दूंगा। मैं डर गयी और उसकी बात मान ली। वह दुष्कर्म किया।

इसके बाद मैं अपने घर आ गयी। दोबारा एक दिन फोन किया और कहा मेरा हाथ काट गया है, तुम जल्दी आओ नहीं तो मैं अपना जान दे दूंगा। पीड़िता ने बताया कि मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। वह किसी तरह उसके पास हलुदबनी पहुंची। इस तरह व मेरे साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। हालांकि बिरसानगर थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता की कोशिश देर रात तक हुई लेकिन बात नहीं बनी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.