पूर्व एनसीपी नेता तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल

पटना. एनसीपी के पूर्व नेता तारिक अनवर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सुबह उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई। इसके बाद अनवर के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई। एनसीपी से इस्तीफा देने के बाद से ही अनवर के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही थी।

तारिक अनवर बिहार के कटिहार लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछले माह उन्होंने एसीपी का साथ छोड़ दिया था। इसके लिए तारिक ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार द्वारा राफेल विमान पर दिए बयान को जिम्मेदार बताया था। अनवर ने कहा था कि राफेल विवाद पर मैं शरद पवार के बयान से खुद को अलग पाता हूं इसके चलते पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.