#SASARAM #ROHTAS #BIHAR #INDIA : सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे रोहतास के डीएफओ पर पत्थर मा’फियाओं ने रविवार को हम’ला कर दिया। हमले में डीएफओ व उनके सुरक्षाकर्मी और वनकर्मी बाल-बाल बच गए। लेकिन, डीएफओ की गाड़ी क्ष’तिग्रस्त हो गई।

घ’टना उस वक्त हुई जब डीएफओ प्रद्युम्न गौरव सुबह में वन क्षेत्रों के भ्रमण के लिए करवंदिया स्थित चांदनी चौक पर पहुंचे थे। वहां पत्थर मा’फियाओं द्वारा एक हाइवा व एक ट्रक पर अ’वैध पत्थर लोड किया जा रहा था। इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि वे करवंदिया चांदनी चौक पर अवैध पत्थर लोड होते देखकर वाहनों को जब्त करने लगे। उन वाहनों को ज’बरन छुड़ाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव किया गया। इस मामले में वन विभाग ने अवैध खनन व पथराव करने वाले कुछ लोगों को चिह्नित भी किया है।

15 फरवरी 2002 को डीएफओ संजय सिंह की रेहल में न’क्सलियों द्वारा की गई ह’त्या के बाद रोहतास में वन विभाग पर पत्थर मा’फियाओं का ह’मला शुरू है। इसमें अब तक एक रेंजर और वनपाल की न’क्सलियों ने ह’त्या की है, तो पत्थर मा’फियाओं ने एक दर्जन से अधिक बार वन विभाग की छापे’मारी टीम पर ह’मला किया है। इसमें दरिगांव थाना क्षेत्र से वन विभाग के सुरक्षा गार्ड का राइफल छीन लेने से लेकर करवंदिया में सरकारी वाहनो को जलाने तक की घटना शामिल है।

वैसे तो वन क्षेत्र से अवैध खन’न को लेकर पहले से भी पत्थर माफियाओं के नि’शाने पर वन विभाग रहा है। लेकिन 2009 में रोहतास का पत्थर खनन पूरी तरह बंद होने के बाद से हमला और बढ़ गया है। ह’मले में वन विभाग से लकर खनन विभाग और पुलिस के अधिकारी भी नि’शाने पर रहे हैं। खनन क्षेत्रों तक जाने वाले रास्ता काटे जाने के कारण कुछ दिनों तक अ’वैध खनन बंद था। लेकिन, हाल के दिनों में एक बार फिर अ’वैध ख’नन शुरू हो गया है। इससे बिना पर्याप्त पुलिस बल के खिलाफ छा’पामारी करना ख’तरे से खाली नहीं है। इसे लेकर अ’वैध ख’नन रोकने के लिए बनी टास्क फोर्स की टीम भी बैठक करके योजना बना रही है।
