रानू मंडल की (तेरी मेरी कहानी) के बाद अब (आदत) का रहेगा इंतेज़ार, फर्स्ट लुक जारी

रानू मंडल की सफलताएं इन दिनों आसमान छू रही हैं. उनके पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी ने उन्हें न केवल बॉलीवुड में पहचान दिलवाई, बल्कि लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई. ‘तेरी मेरी कहानी ‘ के सुपरहिट होने के बाद रानू मंडल अपने अगले गाने ‘आदत (Aadat)’ की तैयारी में लगी हुई हैं. हालांकि, रानू मंडल के ‘आदत (Aadat)’ सॉन्ग का मेकिंग वीडियो रिलीज हो गया है, जिसने देखते ही देखते खूब धमाल मचाया है. खास बात तो यह कि कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस मेकिंग वीडियो को अब तक 77 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा इस वीडियो को सुनने के बाद कोई भी रानू मंडल की आवाज की तारीफ जरूर करेगा.

इस मेकिंग वीडियो को ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर ‘ के एक्टर हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि रानू मंडल की आवाज बहुत ही प्यारी है. वीडियो को शेयर करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा, ‘आदत..’ के निर्माण के दौरान मैंने यह महसूस किया कि रानू मंडल वन सॉन्ग वंडर नहीं हैं. जब आप ‘आदत…’ सुनेंगे तो आप अपने आप इस बात को मान जाएंगे. उनकी आवाज काफी शानदार और बहुमुखी है, जो एक महान प्रतिभा भी है. यह ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ से आदत का क्लिप.’


आदत (Aadat)’ के अलावा रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ ‘आशिकी में तेरी…’ के लिए भी काम करेंगी. इन सबसे पहले उनका डेब्यू सॉन्ग ‘तेरी मेरी कहानी’ काफी हिट हुआ था. बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं. लेकिन उनके एक वीडियो ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. यहां तक कि उन्होंने अपनी आवाज से हिमेश रेशमिया और बाकी कई सिंगर्स को भी खूब प्रभावित किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading