#BETIAH गैंग’रेप मामले 60 घंटे के भीतर 3 आ’रोपित समेत 5 गि’रफ्तार

#BETIAH #BIHAR #INDIA : बिहार के बेतिया में चलती गाड़ी में किशोरी से गैंग’रेप के मामले में 60 घंटे के भीतर नामजद तीन आ’रोपित समेत पांच को पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया। सभी की गिरफ्तारी अलग-अलग जगह से की गयी है। नामजद आ’रोपितों में एक अब भी प’कड़ा नहीं जा सका है। घटना में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियो व चालक को पुलिस तलाश रही है। इधर, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदसीय टीम ने मामले की छा’नबीन की। बुधवार दोपहर टीम बेतिया पहुंची। पीड़ित किशोरी मुजफ्फरपुर बालिका गृह से मुक्त है। जीएमसीएच में भर्ती किशोरी की हा’लत अब ठीक हो गयी है।

एसपी जयंतकांत ने बताया कि गैं’गरेप के मामले में नामजद आकाश कुमार, कुंदन कुमार, साजन कुमार समेत राज कुमार व अंशु कुमार को गि’रफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायिक हि’रासत में जेल भेज दिया गया है। नामजद आरो’पितों में दीनानाथ अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, मेडिकल जांच में पीड़िता की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बतायी गयी है। इससे युवती नाबालिग साबित हो रही है। अब ए’फआईआर में पास्को एक्ट जोड़ने की तैयारी चल रही है। आ’रोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। इधर, अंशु का एक वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिला है। इसमें वह स्कॉर्पियो की तरफ जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उसकी चप्पल व कपड़े को जब्त कर लिया है। उसकी जांच करायी जाएगी।


मंगलवार दोपहर चंपारण रेंज के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद एसपी जयंतकांत के साथ नगर थाने पहुंचे। वहां पर गि’रफ्तार आ’रोपितों को रखा गया था। डीआईजी ने एसपी के सामने आरोपितों को बुलवाकर पूछताछ की। उनसे कई तरह के सवाल पूछे। इसके बाद साइबर सेल की विशेष टीम घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो व उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गयी। साइबर सेल के द्वारा इकट्ठे किए गए सुराग के आधार पर एसपी के नेतृत्व में एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छा’पेमारी की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading