#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना के स्टेशन रोड के चिरैयाटाँड़ पुल के गोलंबर के पास एक्सिबिशन रोड में अचानक सैकड़ो की संख्या में ठेला चालक अपनी मांगों को लेकर सड़क जा’म कर दिया। ठेला चालक अपने अपने ठेला के साथ सड़क पर उतरे और सड़क पर चाट तरफ से लगाकर सड़क को जा’म कर दिया और आ’गजनी करने लगे।जिस कारण से पूरा चिरैयाटांड़ गोलंबर जाम हो गया है और गाड़िया जंहा के तन्हा फंस गयी। ठेला चालक संघ के नेता ने कहा कि हमलोग ने खबर में पढ़ा है कि सरकार का आदेश हुआ है। कि हमलोग सुबह के 2 घंटा ही ठेला चला सकते है। तो आखिर सरकार बताये की हमलोग कैसे कमाएंगे और परिवार कैसे चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार से मांग करते है कि हमलोग को दिनभर ठेला चलाने का आदश दिया जाए। जिससे हमलोग कमाकर अपने परिवार के साथ जीवन बसर सके । वही मौके पर मौजूद पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही और ठेला चालक संघ को समझाते नजर आयी ।





