#MIRZAPUR #UP #INDIA : हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि पर क’ब्जा कर बनाए गए हेलीकॉप्टर बाबा के आश्रम पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। कोटवा गांव के मजरा सिकटही में करीब 2586 बीघा वन भूमि पर किए गए क’ब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। इस दौरान हेलीकॉप्टर बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाल योगेश्वर के अनुयायियों ने इसका विरोध किया। भारी विरोध के कारण पहले दिन सिर्फ बाउंड्रीवाल को ही तोड़ा जा सका। बाल योगश्वर का वास्तविक नाम प्रेमजी रावत है।

एसडीएम विमल कुमार दुबे के नेतृत्व में सीओ आपरेशन रमाकांत सिंह गुरुवार सुबह नौ बजे चार थानों की पुलिस व पीएसी के साथ हेलीकॉप्टर बाबा के पहुंचे। गुरुवार को जब टीम वन भूमि से आश्रम का कब्ज़ा हटाने पहुंची तो हेलीकॉप्टर बाबा के अनुयायियों ने विरोध किया।

सात घंटे लगे बाउंड्रीवाल गिराने में
बताया जा रहा है कि अनुयायियों के विरोध की वजह से मात्र पांच सौ मीटर बाउंड्रीबाल गिराने में प्रशासन को सात घंटे लग गए। अभी आश्रम व भक्तों के लिए बनवाए गए कमरे और स्नानागार को तोड़ना शेष है। शाम हो जाने के कारण कब्जा हटवाने पहुंची टीम को वापस लौट जाना पड़ा। मौके पर राजस्व निरीक्षक के साथ मड़िहान प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मौके पर मौजूद रहे।



