#PATNA : बा’ढ़ की वजह से इन इलाकों में ठप पड़े काम-काज

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना में मंगलवार देर रात तक हुई बारिश के बाद जमा पानी नहीं निकल पा रहा है। पाटलिपुत्र कॉलोनी सहित गंगा बांध से सटे कई इलाकों में जलजमाव जस का तस है। इसके पीछे गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को कारण माना जा रहा है।

पाटलिपुत्रा कॉलोनी, बांस कोठी, जंगली पीर, बुद्धा कॉलोनी और आनंदपुरी आदि इलाकों में पानी लगा है। यहां दो-तीन दिनों में पानी की निकासी नहीं होती है तो समस्या बढ़ सकती है। जलस्तर बढ़ने पर कई जगहों पर ‘बैक वाटर’ की भी आशंका है। पाटलिपुत्र गोलंबर के पास स्थित यूनाइटेड नेशन व यूनिसेफ ऑफिस के पास घुटने भर पानी जमा है। इससे पूरब की ओर बढ़ने पर रूबन हॉस्पिटल से आगे तक जलजमाव है। लोग परेशान हैं।

संप हाउस चलाना जरूरी
पाटलिपुत्रा कॉलोनी का पानी गोसाईटोला संप हाउस से कुर्जी नाला होते एलसीटी घाट से निकलता है लेकिन गंगा का पानी बढ़ने से इन इलाकों का पानी निकालने में परेशानी होती है। वार्ड 22 बी के पार्षद प्रतिनिधि नीलेश मुखिया ने कहा कि अगर गंगा का जल स्तर एक फुट और बढ़ गया तो आने वाले दिनों में पाटलिपुत्रा कॉलोनी के साथ अल्पना मार्केट, बिहार विद्यापीठ, गंगा टावर, रजनीगंधा टावर, गौशाला, कुर्जी अस्पताल आदि इलाकों में भी पानी भर सकता है। इनमें से कई जगहों से गंगा का पानी शहर में प्रवेश करता है। इन्हें अब तक पूरी तरह बंद नहीं किया जा सका है। इससे दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.